फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Three caught betting on IPL

Firozabad News: आईपीएल की सट्टेबाजी करते तीन पकड़े

Tue, 23 Apr 2024 03:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Three caught betting on IPL
फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आईपीएल मैचों में सट्टा लगाने वाले तीन सट्टेबाजों को हजारों की नकदी के साथ पकड़ा। पकड़े गए सट्टेबाजों से चार मोबाइल एवं एक रजिस्टर भी बरामद किया है। थाना उत्तर पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से सोमवार को रहना की पुलिया के समीप लक्ष्मी नगर में छापा मारा। छापामारी के दौरान उत्तर पुलिस एवं एसओजी टीम ने घर के अंदर चल रहे आईपीएल मैचों की सट्टेबाजी का खुलासा किया। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया। तीनों के पास से चार मोबाइल फोन एवं 32240 रुपये की नकदी एवं सट्टेबाजी में प्रयुक्त रजिस्टर बरामद किया। सट्टे की खाईबाड़ी करते हरी शर्मा निवासी लक्ष्मी नगर, भाष्कर शर्मा निवासी सत्यनगर और पंकज वर्मा निवासी लक्ष्मी नगर को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान एसओ उत्तर वैभव कुमार सिंह और शैलेंद्र चौहान एसओजी प्रभारी आदि मौजूद रहे। पुलिस ने पकड़े गए सभी सट्टेबाजों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed