फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Threat to blow up Firozabad Collectorate with RDX police on alert security beefed up

UP: फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी, पुलिस हुई अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा

Tue, 15 Apr 2025 03:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस प्रशासन के उस समय पसीने छूट गए, जब कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिली। ये धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Threat to blow up Firozabad Collectorate with RDX police on alert security beefed up
फिरोजाबाद कलेक्ट्रेट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) से उड़ाने की धमकी से मंगलवार को सनसनी फैल गई। आनन-फानन पूरे कार्यालय को खाली कराकर तीन घंटे तक सघन जांच अभियान चलाया गया। जब कुछ नहीं मिला तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली। एसएसपी ने मामले की जांच शुरू करा दी है। इस संबंध में साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद के डीएम और एसएसपी के सरकारी ई-मेल पर धमकी भरा मैसेज वाईको गोपालसामी नामक मेल आईडी से मंगलवार दोपहर 11.16 बजे भेजा गया। डीएम रमेश रंजन और एसएसपी सौरभ दीक्षित ने इसे गंभीरता से लिया। सूचना पर सीओ सदर चंचल त्यागी, थाना प्रभारी मटसेना शिवकुमार चौहान, एलआईयू थाना प्रभारी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाॅड के साथ मुख्यालय पहुंच गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित बैंक डाकघर, कोषागार समेत सभी कार्यालयों को खाली करा दिया। इसके बाद सघन जांच अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट के कर्मचारी अपने कार्यालयों में ताला लगाकर बाहर निकल गए। बम निरोधक दस्ते ने कलेक्ट्रेट प्रांगण के सभी कार्यालयों और वहां रखी अलमारी एवं मेज कुर्सी आदि की जांच पड़ताल की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।

 
विज्ञापन

मेल में साढ़े तीन बजे तक का समय दिया गया था, इस कारण सभी को साढ़े तीन बजे तक का इंतजार था। इस बीच, जिला मुख्यालय आने वाले फरियादियों के साथ अधिवक्ताओं और वादकारियों को भी वापस लौटा दिया गया। यूपीडा के अफसरों की एक टीम बैठक में शामिल होने पहुंची तो उसे भी तत्काल वापस जाने को कह दिया गया। बाद में एडीएम विशु राजा से वार्ता के बाद बैठक में शामिल होने को टीम वापस आ गई। चेकिंग अभियान साढ़े तीन बजे तक चला।

कर्मचारी भी कार्यालयों के आस-पास ढूंढते रहे संदिग्ध वस्तु
कलेक्ट्रेट स्टाफ भी जांच में जुटा रहा। कर्मचारी कार्यालयों के आसपास संदिग्ध वस्तु ढूंढते दिखे। जिला निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ राजेंद्र सिंह,नरसिंह, बृजमोहन, राजकुमार के साथ अन्य स्टाफ ने ईवीएम गोदाम के साथ कार्यालय के आसपास खोजबीन की परंतु कुछ दिखाई नहीं दिया।

बैंक से बैरंग लौटे खाताधारक
कलेक्ट्रेट प्रांगण स्थित एसबीआई की शाखा पर लगे एटीएम के साथ बैंक का शटर गिरा दिया गया। स्टाफ बैंक के बाहर खड़ा हो गया। इस दौरान बैंक आने वाले ग्राहकों को सर्वर के डाउन होने की बात कहकर लौटा दिया गया। दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद बैंक के स्टाफ ने काम शुरू किया।


 

एडीएम वित्त एवं राजस्व विशु राजा ने बताया कि ई-मेल के माध्यम से कलेक्ट्रेट प्रांगण में आरडीएक्स लगाने का मैसेज मिला था। उसी के आधार पर पुलिस एवं बम निरोधक दस्ते से जांच कराई गई। कुछ कर्मचारी जरूर भयभीत हो गए थे लेकिन बाद में कामकाज शुरू कर दिया।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि धमकी मिलने के तत्काल बाद सीओ सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मटसेना, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाॅड ने डीएम कार्यालय के आसपास सघन जांच कराई। साइबर थाना में ई मेल भेजने वाले व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed