{"_id":"602eb7138ebc3ee947540af0","slug":"thousands-stolen-by-cutting-the-net-of-clothes-shop-firozabad-news-agr4812635199","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान का जाल काटकर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान का जाल काटकर हजारों की चोरी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना क्षेत्र के आसफाबाद चौराहा के समीप स्थित कपड़े की दुकान का बुधवार देररात चोरों ने जाल काटकर हजारों रुपये की नकदी और कपड़ा चोरी लिया। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला उदी निवासी कालीचरन वर्मा पुत्र मुंशीलाल वर्मा की आसफाबाद फाटक के समीप कपड़े की दुकान है। बुधवार देररात चोरों ने दुकान की छत पर किसी तरह प्रवेश कर लिया और जाल काटकर दुकान में घुस गए। चोर दुकान से करीब 41 हजार रुपये की नकदी और 50 से अधिक साड़ियां चोरी कर ले गए।
बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पर कालीचरन को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची रसूलपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित दुकानदार से तहरीर ले ली है। कोतवाल रसूलपुर फतेह बहादुर सिंह भदौरिया ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।