फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   thift

चोरों के निशाने पर ज्वैलर्स की दुकानें, लगातार हो रही घटनाएं

Fri, 25 Dec 2020 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
thift
थाना फरिहा क्षेत्र स्थित ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जिले में स्वर्णकार चोरों के निशाने पर हैं। बीते करीब एक माह में जिले में तीन से अधिक स्वर्णकारों की दुकानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से स्वर्णकार दहशत में हैं।
विज्ञापन

फरिहा के नारखी रोड स्थित मुख्य बाजार में स्वर्णकार की दुकान में चोरी की घटना से अन्य स्वर्णकारों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि लाखों रुपया के गहने चोरी होने से प्रमुख दुकानदार दहशत में आ गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि पुलिस पिकेट सक्रिय होती तो शायद चोर चोरी की घटना को अंजाम नहीं दे पाते। व्यापारियों का कहना है कि निश्चित ही इसमें पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
विज्ञापन

-शिकोहाबाद में करीब एक सप्ताह पूर्व शनिवार की रात घर आदित्य जैन के मुस्तफाबाद रोड स्थित दुकान से चोर तिजोरी कर रहे थे। जगार हो जाने के कारण सराफा दुकानदार ने विरोध करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया था। चोरों ने फायरिंग में आदित्य घायल हो गए थे। पुलिस इस घटना में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-करीब एक माह पूर्व थाना रामगढ़ के कुतुकपुर चनौरा में गांधीनगर निवासी स्वर्णकार की दुकान के ताले तोड़कर चोर तिजोरी को चुरा ले गए थे। इसमें पुराने सोने एवं चांदी के जेवरात के साथ अन्य सामान था। पुलिस इस चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी। तिजोरी अवश्य चार दिन बाद पास के खेत में मिल गई थी।
फरिहा। स्वर्णकार दीपेंद्र उर्फ दीपू स्वर्णकार के पिता सुधीर कुमार स्वर्णकार की 13 वर्ष पूर्व दुकान बंद करके घर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि इस हत्याकांड में उनके ही करीबी निकले थे। उस दौरान कसबा में काफी बवाल हुआ था।

-फरिहा में स्वर्णकार की दुकान में चोरी में आठ सौ ग्राम सोना एवं 33 किलोग्राम चांदी के आभूषण एवं साढ़े चार लाख की नकदी बताई गई है चोरी का मामला गंभीर है। चोर सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी ले गए। टीमों को लगा दिया तो शीघ्र ही चोर गिरफ्तार किए जाएंगे।
राजेश कुमार एसपी देहात फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed