{"_id":"5eb14b6c8ebc3e904a7492d0","slug":"thift-firozabad-news-agr440517829","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड दुकान से हजारों का कपड़ा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडीमेड दुकान से हजारों का कपड़ा चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। शहर के सबसे व्यस्ततम नारायण तिराहा स्थित रेडीमेड की दुकान से सोमवार रात चोरों ने छत के रास्ते झीने की कुंडी तोड़कर लगभग डेढ़ लाख रुपये के कपड़े और तीन हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के आधा घंटे बाद भी डायल 112 के नहीं पहुंचने से व्यापारियों में रोष फैल गया। बाद में सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने तहरीर दी है। सागर कॉलोनी निवासी विशाल मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा की शॉपर्स स्टार के नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान है। लॉकडाउन के चलते दुकान काफी समय से बंद है। दो दिन पूर्व विशाल ने दुकान खोलकर देखी तो सब कुछ सामान्य था। इसके बाद वह दुकान बंदकर चला गया।
इसके बाद मंगलवार सुबह नौ बजे विशाल ने दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था और गुल्लक भी टूटी पड़ी थी। जांच करने पर दूसरी मंजिल पर रखे महिलाओं के रेडीमेड कीमती सूट और अन्य सामान भी गायब था। इस पर विशाल ने घटना की जानकारी डायल 112 पर दी लेकिन सूचना के करीब 30 मिनट बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इससे व्यापारियों में रोष फैल गया। इसके बाद सीओ इंदुप्रभा और प्रभारी निरीक्षक के सीयूजी नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर चौकी प्रभारी खेड़ा मोहल्ला खालिद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विशाल ने बताया कि चोर उनकी दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुपये का कपड़ा और तीन हजार रुपये की नकदी के अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ कर ले गए। चोर ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को भी डिलीट कर दिया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।