फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thieves worth lakhs from the houses of military brothers, sensation spread in the village

Firozabad News: फौजी भाइयों के घरों से लाखों की चोरों, गांव में फैली सनसनी

Mon, 09 Jan 2023 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves worth lakhs from the houses of military brothers, sensation spread in the village
नगला गुलाल में चोरी की घटना के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। नगला खंगर के गांव नगला गुलाल में एक ही रात में सगे तीन फौजी भाइयों के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। परिजन को कमरों में बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों भाइयों के घर सटे हुए हैं।
विज्ञापन

नगला गुलाल निवासी मान सिंह और ब्रजेश फौज में तैनात हैं। इनके भाई सर्वेश भी सेना में तैनात थे।
वह एक माह पूर्व ही सेवानिवृत्त होकर घर पर आए हैं। सर्वेश पत्नी के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। जबकि उनके बच्चे नीचे एक कमरे में थे। चोरों ने दोनों के कमरों की कुंदी बाहर लगा दी और एक कमरे में रखे नकद 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। वहीं दूसरे भाई मानसिंह के मकान से चोर एक कॉलर, दो जंजीर, चार अंगूठी और चांदी के आभूषण के साथ 50 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सबसे छोटे भाई ब्रजेश हिमाचल में तैनात है।
विज्ञापन

उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। चोर उनके कमरे के ताला तोड़ कर उसमें से एक कॉलर, एक जंजीर, पांच अंगूठी सोने की और दो कर्धनी चांदी और दो जोड़ी पायल चोरी कर ले गये। मानसिंह ने बताया कि वह अपने शिकोहाबाद स्थित मकान पर थे। जब चोरी की जानकारी हुई तो सुबह गांव पहुंचे। सर्वेश यादव ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश सिंह का कहना है कि नगला गुलाल में चोरी हुई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed