{"_id":"65059f3eb6e2e88cc408e9fb","slug":"thieves-broke-into-soldier-house-and-stole-cash-and-jewellery-in-firozabad-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: फौजी से देश तो सुरक्षित...लेकिन चोरों से उसका घर-परिवार नहीं, रात में घुसे और पार कर दी नकदी-जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: फौजी से देश तो सुरक्षित...लेकिन चोरों से उसका घर-परिवार नहीं, रात में घुसे और पार कर दी नकदी-जेवरात
Sat, 16 Sep 2023 06:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में चोरों ने फौजी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात में उस समय घुसे जब घर के लोग सो रहे थे। नकदी और जेवरात चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन
चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शुक्रवार देर रात चोरों ने फौजी के घर में घुसकर नकदी व जेवरात पार दिए। घटना की जानकारी परिजन को सुबह नींद से जागने के बाद हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला जवाहर निवासी अर्जुन सिंह फौज में तैनात है। घर पर उसकी पत्नी एवं बच्चे रहते हैं। शुक्रवार देर रात चोर किसी समय उसके घर में घुस आए। चोरों ने घर के अंदर घुसकर हजारों रुपये के सामान एवं नकदी तथा आभूषण को चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी फौजी के परिजन को उस समय हुई। जब वह शनिवार सुबह जागे। कमरे के अंदर का सामान बिखरा देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- धर्मशाला की जमीन कब्जे का मामला: भाजपा नेता को महिलाओं ने बीच सड़क चप्पलों से पीटा, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
गांव में चोरी की घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि घर में नकब लगाने जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है। कोई सामान भी नहीं टूटा है। तहरीर मिल चुकी है। घटना की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि फौज में तैनात उस बेटे से देश चो सुरक्षित है लेकिन देश के अंदर के चोरों से उसका घर और परिवार सुरक्षित नहीं है।