{"_id":"68b4a3341f04b227430e7dac","slug":"there-was-a-long-queue-of-fever-patients-in-the-health-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-155251-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों का लगा रहा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों का लगा रहा तांता
Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 67 स्थानों पर रविवार को आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, बुखार और बदन दर्द से पीड़ित आए। 2210 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें 1040 महिलाएं, 870 पुरुष और 300 बच्चे शामिल थे।
मरीजों को जांच के बाद प्राथमिक उपचार दिया और संदिग्ध मामलों में खून की जांच के लिए सैंपल लिए गए। दस्त, गैस, पेट दर्द, उल्टी और फंगल इन्फेक्शन जैसी समस्याएं आम रहीं। गर्भवती महिलाओं की भी मेले में विशेष जांच की गई। उनके ब्लड प्रेशर,हीमोग्लोबिन, वजन और शुगर लेवल की जांच कर उन्हें जरूरी सप्लीमेंट्स व दवाएं दी गईं। एसीएमओ डॉ. पवन वर्मा ने बताया कि बारिश के मौसम में वायरल फीवर और अन्य संक्रामक बीमारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है।