{"_id":"6712af830fdc12a9200c26c4","slug":"there-was-a-competition-to-take-photos-the-condition-of-12-people-deteriorated-in-the-crowd-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-135563-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फोटो खिंचाने की लगी होड़, भीड़ में 12 की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फोटो खिंचाने की लगी होड़, भीड़ में 12 की हालत बिगड़ी
Sat, 19 Oct 2024 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिवमहापुराण की कथा सुनने की बजाय कथावाचक को करीब से देखने और साथ फोटो खिंचाने वालों की होड़ में श्रद्धालुओं की भीड़ अंतिम दिन बड़ी संख्या में उमड़ी। भीड़ होने से करीब 12 लोगों की तबीयत खराब हो गई। छह लोग तो बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जरौलीकलां में कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा में उन्हें करीब से देखने और फोटो खिंचाने वालों की संख्या भी अधिक रही। कई श्रद्धालु तो पूरी-पूरी रात पंडाल में सोकर आगे बैठने की होड़ की कतार में लगे रहते थे। ऐसे में आयोजक मंडल की व्यवस्था पर बट्टा लग गया। जिस हिसाब से पंडाल व अन्य व्यवस्थाएं कराई गई थीं। पूरी कथा में व्यवस्थाओं की कमी खलती रही। भीड़ के दबाव से कई श्रद्धालु व सुरक्षाकर्मियों की हालत बिगड़ी थी। शुक्रवार को भी 12 लोगों की तबीयत खराब हुई थी।
कानपुर देहात निवासी सरिता, एटा के सकरौली निवासी बेबी, इटावा निवासी सुषमा, अलीगढ़ निवासी रजनी, पिनाहट आगरा के प्रिंस के अलावा सात अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई थी। इन लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई तो बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
कानपुर देहात निवासी सरिता, एटा के सकरौली निवासी बेबी, इटावा निवासी सुषमा, अलीगढ़ निवासी रजनी, पिनाहट आगरा के प्रिंस के अलावा सात अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत खराब हुई थी। इन लोगों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें कई तो बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन