फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   There is no bed, patients are sitting and getting oxygen

नहीं है बेड, मरीज बैठकर लगवा रहे ऑक्सीजन

Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
There is no bed, patients are sitting and getting oxygen
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में वार्ड फुल होने के बाद स्लिप पर लेटी महिला मरीज को लगी आक्सीजन - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण से ज्यादा अब मरीजों की जान ऑक्सीजन का स्तर कम होने से जा रही है। सांस उखड़ने से परेशान मरीज सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में मरीजों के लेटने तक की जगह नहीं है। मरीज जान बचाने के लिए जमीन पर बैठकर ऑक्सीजन लगवा रहे हैं। ऑक्सीजन की खपत भी अस्पताल प्रशासन के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस समय मेडिकल कॉलेज में चार सौ ऑक्सीजन सिलिंडर की प्रतिदिन खपत हो रही है, जो दो दिन पहले तक महज 200 सिलिंडर थी।
विज्ञापन

सुहागनगरी के बाशिंदों का ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बड़ी संख्या में मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को सभी पलंग फुल थे। यहां तक कि स्ट्रेचर पर भी मरीज लेटे थे। ऐसे में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर कई लोग बरामदे में स्लिप पर लेटकर और बैठकर ऑक्सीजन लगवाने को मजबूर नजर आए।
विज्ञापन

दिनों-दिन हालात गंभीर होने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग संसाधन जुटाने में लगा है। ऑक्सीजन आपूर्ति के नोडल अधिकारी डॉ. राकेश यादुवेंद्र ने बताया कि अब 400 ऑक्सीजन सिलिंडर प्रतिदिन खर्च हो रहे हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति प्लांट से दिन-रात हो रही है। स्थिति यह है कि ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए वाहन भी कम पड़ रहे हैं। 150 ऑक्सीजन सिलिंडर कोविड अस्पताल में खर्च हो जाते हैं और 250 ऑक्सीजन सिलिंडर नॉन कोविड अस्पताल में खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव वाहन से लाए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर
फिरोजाबाद। शव वाहन का प्रयोग शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति किए जाने में किया गया। इसके अलावा दो वाहन भी ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति में लगे हैं। प्रति तीन घंटे के बाद वाहन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों केा मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट से आस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed