फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The young man who set himself on fire died, case filed against father and son

Firozabad News: खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत, पिता-पुत्र पर केस

Tue, 05 Aug 2025 07:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 05 Aug 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
The young man who set himself on fire died, case filed against father and son
सांकेतिक 
- आगरा में उपचार के दौरान हुई थी मौत, भाई की ओर से दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में 25 जुलाई की शाम को मकान मालिक से विवाद होने के बाद एक युवक ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली थी। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। अब मामले में भाई ने मकान मालिक और उसके पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चिश्ती नगर निवासी कासिम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई प्रवेश अपनी पत्नी रेशमा के साथ जहीन के मकान में किराए पर रहता था। मकान मालिक का पुत्र जीशान रेशमा पर गंदी नजर रखता था। 25 जुलाई शाम चार बजे इसी बात को लेकर मकान मालिक व पुत्र से विवाद हो गया। जिसके बाद प्रवेश ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली थी। जिसके बाद उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया था। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने 10 दिन बीतने के बाद मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed