फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The woman had an abortion, her health deteriorated

Firozabad News: महिला का किया गर्भपात, बिगड़ी तबीयत

Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 14 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The woman had an abortion, her health deteriorated
नारखी। बछगांव चौराहे पर एक क्लीनिक पर चिकित्सक दंपति ने महिला के पेट में भ्रूण खराब होने की बात कह कर गर्भपात कर दिया। महिला की तबीयत बिगड़ गई। संबंधित चिकित्सक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना नारखी में भूपेंद्र सिंह निवासी गोदई ने मुकदमा दर्ज है कि सुगंधा देवी के गर्भवती होने पर चिकित्सक को फरवरी में दिखाने गए थे। अचानक पत्नी को रक्त स्राव होने लगा तो वह पत्नी को शिवांगी हेल्थ केयर सेंटर बछगांव चौराहा पर दिखाने लगे। जहां पर महिला चिकित्सक ने गर्भवती का गर्भपात कर दिया। इसके साथ ही बच्चादानी को काट दिया और एक आंत भी कट गई। तबीयत बिगड़ने पर वह पत्नी को लेकर आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने से पीड़िता की जान बच सकी। पीड़िता के पति भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर ओमवीर सिंह,महेंद्र प्रताप,शिवांगी के खिलाफ पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने भूपेंद्र की प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत करके मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन




फीडर में चूहा घुसने से आपूर्ति हुई ठप
फिरोजाबाद। सुहागनगर बिजली घर पर शनिवार की शाम मशीन में चूहा घुस जाने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करनी पडी। इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने बिजली आपूर्ति को बंद करने के साथ ही चूहे को बाहर निकाला। इसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी। क्षेत्रीय जेई ने बताया कि फीडर की मशीन में चूहा के घुस जाने के कारण बिजली आपूर्ति बंद हुई थी। थोड़़ी देर के बाद ही आपूर्ति चालू कर दी गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed