{"_id":"d10241dbd7c0abc1793b1f13ff88e457","slug":"the-wife-of-the-murdered-man-came-to-the-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 07 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला भरतनगर में एक युवक कुलदीप शंखवार ने गुरुवार देर रात अपनी पत्नी आरती की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना के बाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। थाने में हत्या का जुर्म तो उसने स्वीकार कर लिया लेकिन उसकी वजह को लेकर चुप्पी साधे रहा। उधर, मृतका के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला की हत्या की जानकारी होने पर पुलिस ने कुलदीप को हिरासत में ले लिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके अन्य परिवारी फरार हो गए। पुलिस ने आरती के परिवारीजनों को सूचना दी। मृतका के पिता संतोष कुमार निवासी झलकारी नगर नेे बताया कि कुलदीप दहेज की मांग के लिए उनकी बेटी का उत्पीड़न करता था। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई। कोतवाल उत्तर का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर कुलदीप और अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
।