{"_id":"62fd293f78504c7616435b3c","slug":"the-wife-had-killed-the-farmer-arjun-singh-with-the-help-of-her-lover-firozabad-news-agr5435902183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने ही प्रेमी की मदद से की थी किसान अर्जुन सिंह की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने ही प्रेमी की मदद से की थी किसान अर्जुन सिंह की हत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज में किसान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के मामले में किसान की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार किसान की पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की गला दबाकर हत्या कर दी।
थाना सिरसागंज क्षेत्रांर्गत गांव असवाई में गत दिवस रात को किसान अर्जुन सिंह की सोते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। संदेह के चलते पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना दर्शाया गया। अर्जुन के बेटे प्रवीन ने पिता की हत्या का शक जाहिर किया गया था। बेटे प्रवीन की तहरीर पर पुलिस ने गहनता से छानबीन की गई तो पूरे मामला पर पड़े रहस्य का पर्दा हट गया। पुलिस के मुताबिक अर्जुन की हत्या उसकी पत्नी बेबी ने ही अपने प्रेमी रामदास सिंह उर्फ भगत निवासी सफारी थाना वैधपुरा जिला इटावा के साथ मिल कर दी थी। कलह के चलते ही बेबी ने प्रेमी रामदास की मदद से अर्जुन सिंह को रास्ते से हटाने की योजना तैयार की।
घटना वाली रात को बेबी के बुलावे पर उसके घर पहुंचे रामदास ने रात को ही अर्जुन सिंह को पिलाने की कोशिश की। जहर पिलाने की जबरदस्ती करते समय दोनों आरोपियों को चोटें भी आई। अर्जुन के गले में शराब जाते ही वह बेसुध हो गया। इसके बाद बेबी व उसके प्रेमी रामदास ने गला दबाकर अर्जुन की हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक साड़ी, एक अंगोछा और रक्त रंजित पेटीकोट बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो मृतक की पत्नी बेबी और उसके प्रेमी रामदास भगत ने पहले अर्जुन सिंह को जहर मिली शराब पिलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो दोनों ने अर्जुन सिंह के साथ हाथपाई शुरू कर दी। बचाव के लिए अर्जुन सिंह ने काफी जद्दोजहद की। इसी दौरान बेबी और उसके प्रेमी रामदास भगत के हाथ में चोट लग गई। पुलिस द्वारा छानबीन के दौरान जब बेबी से चोट का कारण पूछा तो वह सकपका गई।