फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The wall of a kutcha house collapsed in the rain, the couple and their son were injured

Firozabad News: बारिश में कच्चे मकान की दीवार ढही, दंपती समेत बेटा घायल

Wed, 27 Aug 2025 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Aug 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
The wall of a kutcha house collapsed in the rain, the couple and their son were injured
कच्चे मकान की दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा। संवाद
- सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया भर्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शिकोहाबाद। बारिश के चलते फरौल नगरिया में एक कच्चे मकान की दीवार ढह गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य दीवार के मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलबे से निकालकर उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव फरौल नगरिया निवासी रामनरेश (35) का परिवार रहता है। वह अपनी पत्नी कल्लो देवी (31), बेटे अर्जुन (8) एवं बेटी रचना (9) के साथ घर में सो रहा था। बीते मंगलवार की रात हुई तेज बारिश के चलते अचानक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर पड़ी। मकान की दीवार गिरने से दंपती एवं बेटा मलबे के नीचे दब गया। दीवार गिरने पर तेज धमाके जैसी आवाज हुई। जिससे अन्य ग्रामीणों की नींद खुल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। उन्होंने तत्काल ही घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। साथ ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसने दंपती एवं बेटे को मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती करा दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। डीएसपी संकल्पदीप कुशवाह ने बताया सुबह चार बजे कच्ची दीवार पर झोपड़ी बनी थी। कुछ लोगों को चोट आई थीं। उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed