{"_id":"5895e2ed4f1c1b4a40e82f36","slug":"the-vote-sparked-the-imagination-of-street-theater-and-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक और गीत से जगाई मतदान की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक और गीत से जगाई मतदान की अलख
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
निर्वाचन आयोग द्वारा भेजी गई मतदाता एक्सप्रेस ने शनिवार को सभी विधानसभाओं में भ्रमण कर मतदान का संदेश दिया। छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, गीत और अन्य माध्यमों से जनता को जागरूक किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम राजेश प्रकाश ने सुबह 10 बजे जिला उद्योग केंद्र से मतदाता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता एक्सप्रेस सुभाष तिराहे पहुंची। यहां सीएम जैन महाविद्यालय, दाऊदयाल पीजी कालेज, एसआरके कालेज की छात्राओं ने नुक्कड़ और गीत के माध्यम से मतदान का संदेश दिया। छात्राएं हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थीं। यहां से मतदाता एक्सप्रेस सिविल लाइन पहुंची। यहां सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मतदान की शपथ दिलाई। मक्खनपुर के बाद शिकोहाबाद के पालीवाल और नारायण कालेज में छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सिरसागंज में एमडी जैन कालेज के चौराहे पर कार्यक्रम हुआ। इसके बाद मतदाता एक्सप्रेस टूंडला पहुंची। यहां ओवरब्रिज के नीचे कार्यक्रम के बाद मतदाता एक्सप्रेस एटा रवाना हो गई। एडीएम उदय सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर सिंह, उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार, डिस्ट्रिक आइकॉन हेमंत अग्रवाल बल्लू, स्वीप एंबेसडर सतेंद्र जैन सोली, स्वीप प्रभारी आरके पाठक, एनएसएस कोऑर्डिनेटर यशपाल चौधरी, डीआईओएस और बीएसए का विशेष सहयोग रहा।