फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The volunteers did the path circulation, the yoke

स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, गूंजे जयघोष

Sun, 09 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 09 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
The volunteers did the path circulation, the yoke
स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन, गूंजे जयघोष - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्रनगर की केशवनगर इकाई ने रविवार को नववर्ष के उपलक्ष्य में सुहागनगर सेक्टर तीन से पथ संचालन निकाला। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गणवेश में कदमताल की। इस दौरान नगर जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मेला मैदान पर हुआ। इससे पूर्व सभी आरएसएस कार्यकर्ताओं को पंक्तिबद्ध किया गया। सभी कार्यकर्ता पूरे गणवेश में नजर आए। विभाग प्रचारक आरएन जी, नगर संचालक अरुण शर्मा, महानगर कार्यवाह ब्रजेश कुमार, रामकुमार गुप्ता नगर कार्यवाह, अतुल यादव सह कार्यवाह, पवन गुप्ता मुख्य शिक्षक मौजूद थे। सबसे पहले संघ की वंदना हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ध्वज को सलामी दी। एक स्वयंसेवक ने हिंदुत्व पर कविता प्रस्तुत की। महानगर कार्यवाह ब्रजेश कुमार ने निर्देश दिए कि कोई कार्यकर्ता बिना गणवेश के पथ संचलन में शामिल नहीं होगा। कोई मोबाइल पर बात नहीं करेगा, किसी तरह के नारे नहीं लगाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद पथ संचलन शुरू हुआ। सबसे आगे दुपहिया वाहनों पर सवार कार्यकर्ता चल रहे थे। भारत माता की आकर्षक झांकी के पीछे सभी कार्यकर्ता जयघोष करते हुए कदमताल कर रहे थे। पंथ संचलन के बीच में कार्यकर्ता बैंडबाजों से मधुर ध्वनि बजाते हुए चल रहे थे। पथ संचलन सुहागनगर से शुरू होकर हिमायूंपुर, हिमायूंपुर, भीमनगर, करबला, देवनगर, स्टेशन रोड, संजय नगर होते हुए सुहागनगर स्थित मेला वाले मैदान पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed