{"_id":"67c89e40da0123551e0a8e04","slug":"the-voices-of-pranjal-dahiya-and-ajay-hooda-will-be-heard-in-the-teej-fair-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-143827-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तीज मेला में सुनाईं देंगी, प्रांजल दहिया व अजय हुड्डा की स्वर लहरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तीज मेला में सुनाईं देंगी, प्रांजल दहिया व अजय हुड्डा की स्वर लहरियां
Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज में परंपरागत ढंग से हर साल आयोजित होने वाले तीज मेला में इस साल देश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों की स्वर लहरियां सुनाईं देंगी। इस साल भव्यता के साथ मेला आयोजन को पर्यटन व संस्कृति विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मेला में प्रदेश की लोक नाट्य कला का भी प्रदर्शन होगा।सिरसागंज क्षेत्र में होली बाद तीज मेला का आयोजन होता है। दशकों से आयोजित होने वाले तीज मेला में स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के जिलों एटा, मैनपुरी और इटावा के अलावा आगरा के लोग भी आते हैं। आगामी 21 से 23 मार्च तक प्रस्तावित रामायण तीज मेला का आयोजन इस बार खास होगा। मेला में देश के प्रसिद्व लोक गायिका प्रांजल दहिया और अजय हुड्डा हरियाणवी के कार्यक्रम आयोजित होंगे। दोनों कलाकारों के कार्यक्रम सुनिश्चित हो चुके हैं। प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशन में तैयार मेला आयोजन की रूपरेखा के तहत 22 जनवरी को प्रदेश में लोक नाट्य कला से कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
रामायण तीज मेला सिरसागंज में इस साल लोक गायिकी व नाट्य कला से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। - विशाल श्रीवास्तव क्षेत्रीय अधिकारी पर्यटन
विज्ञापन
रामायण तीज मेला सिरसागंज में इस साल लोक गायिकी व नाट्य कला से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। दर्शकों के मनोरंजन के लिए अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। - विशाल श्रीवास्तव क्षेत्रीय अधिकारी पर्यटन
विज्ञापन