{"_id":"c3a90adce466a8dbcbd43b51d41532d9","slug":"the-villagers-caught-the-man-cheating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पकड़े ठगी करने वाले युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने पकड़े ठगी करने वाले युवक
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा का झंडा लगाकर गांवों में ठगी करने वाले तीन युवकों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। तीनों को थाना लाइनपार पुलिस गाड़ी के साथ ले गई।
थाना लाइनपार क्षेत्र के ग्राम गुदाऊं, आसलपुर, नकटपुरा व दरगापुर, नगला डरू, जखारा सहित करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गरीब जनता से ठगी की जा रही थी। सपा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव को पार्टी की छवि खराब करने की जानकारी हुई तो उन्होंने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों युवकों को दबोच लिया। थाने पहुंचे गुदाऊं निवासी जुगेंद्रपाल सिंह ने कहा से उससे तो तीन हजार रुपये बीमारी अनुदान योजना के नाम पर पैसा दिलाने के लिए वसूल लिए थे। धनीराम को शादी अनुदान योजना के लाभ दिलाने के नाम पर तीन हजार, गांव के ही निवासी रमेश की बेटी लक्ष्मी के विवाह के लिए भी पैसा दिलाने का वादा किया था। श्यामपाल एवं महेश के साथ भी ठगी की। ग्रामीणों को आरोप है कि लोकहित एकता मिशन के नाम से रसीद काटकर सभी को देते थे। रविवार की शाम सपा का झंडा लगी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर तीनों युवक ग्राम गुदाऊं पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष लाइनपार ने कहा कि युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।