फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The victim should get justice, hence Nari Shakti should support the police.

Firozabad News: पीड़ित को मिले इंसाफ, इसलिए नारी शक्ति दे पुलिस का साथ

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The victim should get justice, hence Nari Shakti should support the police.
फिरोजाबाद। झूठा मुकदमा दर्ज कराना संगीन अपराध है। यह न सिर्फ कानून का दुरुपयोग करना है, बल्कि समाज को क्षति भी पहुंचाता है। खासतौर पर महिलाएं इस बात का ध्यान रखें कि वह रंजिशन किसी पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे मुकदमे न दर्ज कराएं। झूठे मुकदमों की जांच में पुलिस का समय बर्बाद होता है। इससे असल पीड़ित को इंसाफ मिलने में देरी होती है। नारी शक्ति इसलिए पुलिस का साथ दें। यह बातें एसएसपी आशीष तिवारी ने सोमवार को ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम के दौरान फिरोजाबाद क्लब में कही। सोमवार को थाना उत्तर पुलिस द्वारा फिरोजाबाद क्लब में ऑपरेशन जागृति का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एसएसपी आशीष तिवारी ने सभी महिलाओं से जुड़े अपराधों की जानकारी दी। इस दौरान एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा, थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित मौजूद रहे। थाना नारखी पुलिस द्वारा भी ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सीओ टूंडला अनिवेश कुमार ने कहा कि ऑपरेशन जागृति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सच्ची ताकत की पहचान कराई जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारी राजेश पांडेय मौजूद रहे। वहीं थाना मटसेना पुलिस द्वारा आइवे इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को हिंसा के खिलाफ अपनी चुप्पी तोड़कर मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। इस दौरान थानाध्यक्ष पारूल मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. नंदनी यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वहीं शिकोहाबाद के बीडीएम बालिका महाविद्यालय में मिशन जागृति का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसएसपी आशीष तिवारी ने नारी सशक्तीकरण की दिशा में छात्राओं को जागरूक किया। एसडीएम विवेक मिश्रा एवं तहसीलदार राखी शर्मा ने भी महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर चेयरमैन रानी गुप्ता, प्रो. गीता यादवेंदु, सीओ देवेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed