फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The temple which was closed for 60 years was renovated

Firozabad News: 60 साल से बंद मंदिर का किया गया जीर्णोंद्धार

Sun, 12 Jan 2025 06:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 06:40 AM IST
विज्ञापन
The temple which was closed for 60 years was renovated
फिरोजाबाद। रसूलपुर क्षेत्र के मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रविवार को खोले गए शिव मंदिर का शनिवार को जीर्णोद्धार कराया गया। मंदिर में शिव परिवार के साथ हनुमान जी की तीन फीट की मूर्ति स्थापित कराई गई है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंत्रोच्चारण के मध्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूरा कराया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमाओं को मंदिर तक लाया गया। आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पुराना रसूलपुर गली नंबर आठ में मंदिर की जानकारी बजरंग दल के मोहन बजरंगी को मिली थी। प्रशासनिक अफसरों को ज्ञापन देकर मंदिर खुलवाने की मांग की गई थी। मंदिर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में था। इस वजह से प्रशासन कोताही बरत रहा था। रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को साथ लेकर मंदिर का ताला तोड़ दिया था। इसके बाद मंदिर में जीर्णोंद्धार का काम कराया गया था। काम पूरा हो जाने के बाद शनिवार को शिव परिवार और हनुमान जी की मूर्ति को ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर लाया गया। विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इस दौरान थाना प्रभारी भी दलबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन




सुरक्षा के लिए पुलिस ने लगवाया कैमरा
मंदिर खुलते ही पुलिस सतर्कता बरतते हुए सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया है। कैमरे की निगरानी थाने से की जा रही है।

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

पीएचसी पंजोखरा साहिब में मौजूद लैब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed