फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The tanker was hit by the girl's death

टैंकर की चपेट में आई महिला, मौत

Fri, 16 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The tanker was hit by the girl's death
 मारपीट की शिकायत करने जा रही महिला को हाईवे पार करने के दौरान टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप था कि गांव के ही दबंगों ने तीन दिन पूर्व मृतका के पुत्र की पिटाई कर दी थी। इसका मुकदमा थाना मक्खनपुर पुलिस  ने दर्ज नहीं किया। पीड़िता शुक्रवार को इसकी शिकायत करने अधिकारियों के पास जा रही थी कि तभी हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी मछला देवी पत्नी रामेश्वर सिंह के पुत्र चंद्रपाल ने गांव से बीडीसी का चुनाव लड़ा था। इसको लेकर चंद्रपाल का गांव के बेताल सिंह पक्ष से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व बेताल सिंह पक्ष ने चंद्रपाल के साथ मारपीट कर दी। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने मक्खनपुर पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार दोपहर को पीड़िता एसएसपी से शिकायत करने जिला मुख्यालय जाने के लिए हाईवे पार कर रही  थी, तभी टैंकर ने उसे रौंद दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वृद्धा की  मौत होते ही ग्रामीणों के साथ परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया और वह मौके पर  पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों  ने विरोध करते हुए नारेबाजी कर हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते  मक्खनपुर पुलिस बैकफुट पर आ गई। सूचना पर सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत पुलिस बल  के साथ पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास  किया, लेकिन वह डीएम अथवा एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे बाद एसडीएम शिकोहाबाद मौके पर पहुंचे।  उन्होंने पीड़ित पक्ष की बात सुनते ही कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने शव हाईवे से उठने दिया और जाम खोल दिया।  मामले में थानाध्यक्ष  मक्खनपुर का कहना है कि न तो झगड़े की सूचना किसी ने दी थी और न ही मारपीट  की। यदि पीड़ित पक्ष थाने आता तो मेडिकल कराने के साथ ही उसका  मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाती। मामला संज्ञान में आया है रिपोर्ट  लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed