फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The talents of 150 students were showcased in Mehndi, Slogan and Painting competitions.

Firozabad News: मेहंदी, स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता में निखरी 150 छात्रों की प्रतिभाएं

Sun, 12 Oct 2025 07:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
The talents of 150 students were showcased in Mehndi, Slogan and Painting competitions.
सावित्री फाउंडेशन की प्रतियोगिता में छात्राओं के हाथ मेंहदी देखते संगठन पदा​धिकारी व​ निर्णायक। - फोटो : सावित्री फाउंडेशन की प्रतियोगिता में छात्राओं के हाथ मेंहदी देखते संगठन पदा​धिकारी व​ निर्णायक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री रामानंद गर्ग इंटर कॉलेज में दिवाली थीम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें सामान्य ज्ञान, मेहंदी, स्लोगन लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में कुल 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं संस्था की संरक्षक कल्पना राजौरिया ने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को भी समझते हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने प्रतियोगिताओं को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सीखने और विचारों को साझा करने का माध्यम बताया। उन्होंने छात्रों की रचनात्मक सोच देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। निर्णायक मंडल में शामिल समाजसेवी नीतू बंसल और दीपा अग्रवाल ने सावित्री फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच की शैक्षिक खाई को पाटने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने घोषणा की कि फाउंडेशन आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इसी तरह के आयोजन करेगा। अंत में, संस्था के अतुल शुक्ला ने सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed