फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The sweeper was beaten, filed a complaint in the police station

Firozabad News: सफाईकर्मी को पीटा, थाने में दी तहरीर

Wed, 29 Mar 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The sweeper was beaten, filed a complaint in the police station
सफाईकर्मी को पीटा, थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

निर्वतमान पार्षद पर आरोप, नगर आयुक्त से मिले कर्मचारी, आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सफाई कार्य के लिए ड्यूटी पर गए एक ठेका सफाई कर्मचारी के साथ क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद ने गाली-गलौज कर पिटाई कर दी। पीड़ित सफाईकर्मी अन्य साथियों के साथ नगर आयुक्त से मिले। सफाईकर्मी ने निवर्तमान पार्षद के विरुद्ध थाना दक्षिण में तहरीर दी है। कर्मचारियों में आक्रोश है।

ठेका सफाईकर्मी राजकपूर नगर निगम में ठेका आधारित सफाई कर्मचारी है। राजकपूर का कहना है कि सफाई कार्य के लिए वह वार्ड संख्या 27 स्थित पेमेश्वर गेट गया था। इसी दौरान निवर्तमान पार्षद हरिओम गुप्ता के साथ उसकी कहासुनी हो गई। निर्वतमान पार्षद ने उसे पीटा। वह अन्य सफाई कर्मचारी अन्य साथियों के साथ नगर आयुक्त से मिलने को नगर निगम पहुंचा। निर्वतमान पार्षद के विरूद्व तहरीर भी दी है। इस दौरान विजय कुमार, अमरदीप, बीना देवी, हेमंती देवी,सरजू आदि मौजूद थे। वहीं निर्वतमान पार्षद हरिओम गुप्ता का कहना है कि सफाईकर्मी के आरोप गलत हैं। उन्होंने कोई मारपीट अथवा गाली-गलौज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed