फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The strike will continue until the disturbances in the tehsil do not end.

Firozabad News: तहसील में अव्यवस्थाएं खत्म न होने तक जारी रहेगी हड़ताल

Wed, 20 Nov 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
The strike will continue until the disturbances in the tehsil do not end.
टूंडला। तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाएं को लेकर तहसील अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही लाइब्रेरी हॉल में बैठक कर एलान किया कि जब तक अव्यवस्थाएं समाप्त न होती हैं अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भंवर सिंह सोलंकी ने कहा कि तहसील में तमाम अव्यवस्थाएं व भ्रष्टाचार का बोलवाला है। इसके चलते तहसील के अधिवक्ता विगत कई दिनों से हड़ताल कर रहे थे। हड़ताल के बाद भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। तहसील प्रशासन पूरी तरह तानाशाही रवैया अपनाए हुए है। बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया है कि जब तक तहसील में अव्यवस्थाएं दूर नहीं होतीं, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना एजेंडा एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार कोर्ट में भी दिया हुआ है। एसोसिएशन के सचिव धीरेंद्र शर्मा ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इससे पूर्व अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में भ्रमण करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed