{"_id":"6227a207f8d0f83d6e4dac7f","slug":"the-stadium-was-deserted-waiting-for-the-coach-firozabad-news-agr5265929184","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम पड़ा सूनसान, कोच का हो रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम पड़ा सूनसान, कोच का हो रहा इंतजार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जनपद का एकमात्र दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम फिर से सूना हो गया है। एक मार्च से स्टेडियम में तैनात कोच की संविदा समाप्त हो गईं हैं। अब खिलाड़ी अभ्यास के लिए कोच का इंतजार कर रहे हैं। शासन से ही नए कोच की तैनाती की जाएगी। खेल विभाग ने आठ खेल के कोच तैनात करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शासन की ओर से कोच तैनात किए जाते हैं। एक अप्रैल से नया सत्र शुरु हुआ मगर, कोच की तैनाती हो सकी। पॉवर लिफ्टिंग और हॉकी के जो कोच तैनात थे, संविदा समाप्त होने से एक मार्च से उन्होंने स्टेडियम में आना बंद कर दिया है। खिलाड़ियों को नए कोच का इंतजार है। जिला क्रीड़ाधिकारी की ओर से नए सत्र में क्रिकेट, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, एथलेक्टिस, हॉकी, पॉवर लिफ्टिंग, कबड्डी खेल के कोच के लिए प्रस्ताव भेजा है।
- हमने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। एक अप्रैल से नए कोच आने का इंतजार रहेगा। पहले स्थानीय स्तर पर कोच का चयन होता था। अब शासन द्वारा जैम पोर्टल से कोच की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन
राहुल चोपड़ा, जिला क्रीड़ाधिकारी।