फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The SP National General Secretary visited the village of Dahini to pay tribute.

Firozabad News: सपा राष्ट्रीय महासचिव ने गांव डाहिनी जाकर दी श्रद्धांजलि

Tue, 16 Jun 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The SP National General Secretary visited the village of Dahini to pay tribute.
गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्र - फोटो : गांव डाहिनी में शोक संवेदना व्यक्त करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य। स्रोत संवाद
शिकोहाबाद। पूर्व विधायक के पुत्र राकेश यादव एवं उनकी पत्नी मूर्ति देवी की मौत के बाद तीसरे दिन भी गांव शोक में डूबा रहा। मृतक के पैतृक गांव में शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य सपा नेता पहुंचे। जिन्होंने इस दुखद घटना के बाद परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

नगर के सुभाष तिराहा के समीप स्थित संस्कृत पाठशाला के सामने पूर्व विधायक पुत्र राकेश यादव अपनी पत्नी मूर्ति देवी तथा दोनों बेटियों गरिमा यादव एवं प्रतिमा यादव के साथ रहते थे। शनिवार रात 9 बजे करीब राकेश यादव ने एक मुकदमे के अवसाद में आकर पहले अपनी पत्नी को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। दंपती के शवों का रविवार सुबह पैतृक गांव डाहिनी में एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ था। सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव एवं अन्य सपा नेता गांव डाहिनी पहुंचे। जहां उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, रामसेवक यादव, आदर्श यादव, मीना राजपूत, सीमा यादव, केवी यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed