फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The secretary could not show the monitoring committee's marking report

सचिव नहीं दिखा सके निगरानी समिति के चिह्नांकन रिपोर्ट

Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
The secretary could not show the monitoring committee's marking report
डेगू,मलेरिया की रोकथाम को शनिवार को बारिश के बाद भी गुदाऊं गांव का निरीक्षण करते सीडीओ चर्चित गौड - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सीडीओ चर्चित गौड़ ने गुदाऊं का निरीक्षण कर प्राथमिक स्कूल में लगे मेडिकल कैंप में किए जा रहे उपचार की जानकारी ली। आशा, आंगनबाड़ी शिक्षक और राशन डीलर के साथ डोर टू डोर किए गए सर्वे की रिपोर्ट देखी। सचिव द्वारा निगरानी समिति के चिह्नांकन रिपोर्ट न दिखाने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

शहर से सटी आबादी वाले गांव गुदाऊं का सीडीओ चर्चित गौड़ ने शनिवार को निरीक्षण किया। सीडीओ ने साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। मेडिकल कैंप में पहुंचे तो तीन मरीजों का उपचार होता मिला। गुदाऊं में तैनात आंगनबाड़ी, आशा द्वारा डोर टू डोर सर्वे की जानकारी ली। पंचायत सचिव के पास लिस्ट नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

गांव में 25 श्रमिकों को लगाकर सफाई कराने की हिदायत दी। तालाब गंदा होने पर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पंचायत में शोकपिट बनाकर नालियों का पानी डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश
सीडीओ चर्चित गौड़ ने शनिवार को आईसीसी सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां मरीजों की ली जा रही फीडबैक की जानकारी की। एपेडमिक सेंटर में तैनात शिक्षक प्रताप सिंह, रमेशपाल सिंह एक सितंबर से अनुपस्थित मिलने पर उनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed