{"_id":"6818fbc955ae07db2d0b403f","slug":"the-salon-owner-was-trying-to-show-off-by-brandishing-a-gun-sent-to-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-147723-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सैलून संचालक तमंचा लगाकर झाड़ रहा था रौब, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सैलून संचालक तमंचा लगाकर झाड़ रहा था रौब, भेजा जेल
Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 05 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
कमर में तमंचा लगाकर प्रदर्शन करता युवक।स्रोत सोशल मीडिया
फिरोजाबाद। सैलून संचालक को कमर में तमंचा लगाकर रौब गांठना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद थाना दक्षिण पुलिस सक्रिय हुई। रविवार रात आरोपी को विवेकानंद स्कूल के पास से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ एक फोटो वायरल हो रही थी। जांच के दौरान पता चला कि जिसकी फोटो वायरल हो रही है वह करबला में सैलून चलाने वाला वसीम है। उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार रात पता चला कि वह विवेकानंद स्कूल के खाली मैदान में मौजूद है। इस पर पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पूछताछ पर बताया कि मोहल्ले वालों पर रौब गांठने के लिए उसने तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा है।