फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The robbery incident was solved within 10 hours, one robber was injured in the encounter.

Firozabad News: लूट की घटना का 10 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में एक लुटेरा घायल

Sat, 06 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The robbery incident was solved within 10 hours, one robber was injured in the encounter.
रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार ऑटो लूट के आरोपी को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी। - फोटो : रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार ऑटो लूट के आरोपी को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी।
फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा लूट की एक वारदात का 10 घंटे में खुलासा करते हुए शुक्रवार रात दो लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। एक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा सुरक्षित गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि साँती रोड पर हलपुरा के पास अज्ञात बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक चालक से ऑटो लूट लिया था। देर रात मुखबिर की सूचना पर ममता डिग्री कॉलेज अंडरपास के पास पुलिस टीम ने संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया, तो ऑटो सवारों में से एक लुटेरे ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त आकाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे अभियुक्त भोले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आकाश और भोले, दोनों निवासी रैना थाना उत्तर के पास से अवैध हथियार और लूटा गया ऑटो बरामद हुआ है।
विज्ञापन




टूंडला में हुई लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

फिरोजाबाद। टूंडला थाना पुलिस ने तीन दिसंबर 2025 को हुई लूटपाट की घटना में फरार अभियुक्त प्रेम सिंह को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छितरई मोहम्मदाबाद रोड पर यह मुठभेड़ हुई। प्रेम सिंह के पैर में गोली लगने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी चन्दपा पुख्ता थाना सोरों जनपद कासगंज का रहने वाला है। उसके पास से अवैध हथियार लूटा गया सामान बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed