फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The public's thirst will cost millions

जनता की प्यास बुझाने को खर्च होंगे करोड़ों रुपये

Tue, 30 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 30 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
The public's thirst will cost millions
जनता की प्यास बुझाने को करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। टूंडला 24.46 करोड़ एवं सिरसागंज 10 करोड़ की पाइप पेयजल परियोजनाओं को शासन से हरी झंडी मिली चुकी है। अब जल्द ही इन परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
विज्ञापन

सुहागनगरी में वर्षों से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। जनपद में लगातार गिरते जलस्तर ने पेयजल संकट को और गंभीर बना दिया है। जलस्तर गिरने के कारण जलनिगम, नगर निगम द्वारा स्थापित कराए गए नलकूप, हैंडपंप शोपीस बनते जा रहे हैं। भीषण गर्मी के सीजन में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पेयजल संकट को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन, मार्ग जाम की स्थिति बन जाती है, लेकिन संसाधनों के अभाव में अफसर भी असहाय नजर आते हैं। जलनिगम द्वारा पेयजल संकट दूर करने को ठोस योजना बनाई गई है। जलनिगम अस्थायी शाखा द्वारा टूंडला में पेयजल संकट दूर करने को 24.49 करोड़ की पेयजल परियोजना बनाकर शासन भेजी गई। उक्त परियोजना को शासन ने परीक्षण के उपरांत हरी झंडी दे दी है, जिससे टूंडला में पेयजल संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा। 24.49 करोड़ की धनराशि से जलनिगम द्वारा टूंडला में 22 नलकूप, तीन पेयजल टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ-साथ घर-घर पानी पहुंचाने को करीब 64 किमी. पाइप लाइन बिछाई जाएगा।
विज्ञापन

सिरसागंज में पेयजल समस्या दूर करने के लिए 10 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। परियोजना के तहत सिरसागंज में नलकूप, पेयजल टंकियां, सीडीडब्लू का निर्माण कराया जाएगा। जलनिगम द्वारा प्रस्तावित पेयजल परियोजनाएं पूर्ण होने पर टूंडला व सिरसागंज में काफी हद तक पेयजल संकट दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधर में लटकी शिकोहाबाद की परियोजना
जलनिगम द्वारा शिकोहाबाद में पेयजल समस्या दूर करने के लिए भी 10 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था लेकिन तकनीकी कमी के चलते यह प्रस्ताव अधर में लटक गया है। सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव में सुधार करते हुए जल्द ही योजना को मंजूरी मिलने पूरी उम्मीद है।

मैनपुरी जलनिगम को सौंपी परियोजनाओं की जिम्मेदारी
जलनिगम अस्थायी शाखा के अधिशासी अभियंता बीपी सिंह ने बताया कि वर्तमान में कई बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, जिसमें सीवर लाइन के लिए एसटीपी निर्माण, जेड़ाझाल परियोजना, ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई कार्य कराए जा रहे हैं। कई योजनाओं के कारण मुख्यालय द्वारा टूंडला व सिरसागंज की परियोजनाओं को पूर्ण करने की जिम्मेदारी मैनपुरी जलनिगम को सौंपी गई है। जलनिगम द्वारा कार्य प्रारंभ कराने को टेंडर प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।

शहर की प्यास कर बुझाएगी सरकार
प्रदेश सरकार की नजरें शहर की जनता पर कब इनायत होंगी। टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज को भले ही करोड़ों की परियोजनाओं को हरी झंडी मिल गई हो लेकिन शहर में व्याप्त पेयजल संकट दूर होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शहर की आधी आबादी आज भी पेयजल समस्या से जूझ रही है। शहर से सटी 13 ग्रामसभाओं, नई आबादी के क्षेत्रों में अधिकांश जनता प्राइवेट सबमर्सिबल पर निर्भर है तो हजारों लोग मोल पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं।

जवाब दे रहे नलकूप
शहर में पेयजल स्तर 15-20 फुट नीचे गिर गया है। जलस्तर गिरने के कारण करीब आधा सैकड़ा से अधिक नलकूप पूरी तरह जवाब दे गए। करीब आधा सैकड़ा ही नलकूप ऐसे हैं, जो हंटिंग कर चल रहे हैं। नगर निगम द्वारा इन नलकूपों से बड़ी मोटरें हटाकर छोटी मोटरें डाली गई हैं। 10 से 40 फुट तक पाइप बढ़ाए गए हैं। कई नलकूपों में केबिल तक बढ़ाई गई हैं। इसके बाद भी हालात काबू में आते नहीं दिख रहे।

शहर में स्थापित नलकूप            -    155
बाहरी क्षेत्रों में स्थापित डीपबोर    -     35
पेयजल टंकियां                    -     25

सीडब्लूआर                       -     14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed