{"_id":"64f61f64e4324eb74507fbda","slug":"the-problems-of-the-residents-of-hanuman-road-will-be-solved-they-will-get-plenty-of-water-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-4043-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हनुमान रोड के वाशिंदों की समस्या होगी दूर, मिलेगा भरपूर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हनुमान रोड के वाशिंदों की समस्या होगी दूर, मिलेगा भरपूर पानी
Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 04 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर के हनुमान रोड में दो हजार परिवार को पीने की पानी की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। इसके साथ ही चौकी गेट के वांशिदों की भी पानी की समस्या दूर होगी। हनुमान रोड की पाइप लाइन को बदला जाएगा। वहीं चौकी गेट पर पानी की पाइप लाइन को दूसरी जगह से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जलकल विभाग ने स्टीमेंट तैयार कर लिया है। करीब 12 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन को ऊंचा करने के बाद आसपास के अन्य वार्डों व मोहल्लों में भी पेयजल आपूर्ति सुचारू होने के साथ ही दूषित पानी की समस्या का समाधान होगा।
जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि शहर में पीने के पानी को लेकर काफी समस्या है। शहर में सबसे ज्यादा हनुमान रोड पर आए दिन फटने वाली पाइप लाइन को लेकर थी। शहर के सबसे व्यस्त इलाके हनुमान रोड के करीब दो हजार घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इसके लिए हनुमान रोड की पाइप लाइन को बदलने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। वहीं चौकी गेट पर पानी की पाइप लाइन को पूरा बदलकर दूसरी लाइन से जोड़ा जाएगा। इससे पाइप लाइन चोक होने या फट जाने से इस क्षेत्र के पांच सौ परिवारों को पानी का संकट नहीं होगा। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही प्रेमनगर, रविदास नगर में इसी तरह का संकट आ रहा था, उन्होंने पुरानी पाइप लाइन को हटाकर नई पाइप लाइन बिछाई, तब से पानी का संकट वहां से दूर हो गया।
पाइप लाइन में निकल रहे ईंट पत्थर
जलकल महाप्रबंधक ने बताया कि पानी की पाइप लाइन में ईंट पत्थर निकल रहे हैं, जो कि सप्लाई में बाधा खड़ी कर रहे हैं। बिहारी नगर, कोहिनूर रोड, रहना, संत नगर नगर में पानी की सप्लाई न पहुंचने का कारण जाना तो जमीन की खोदाई में पता चला कि बड़े ईंट पत्थर पानी का रास्ता रोके थे।
विज्ञापन
प्लास्टिक की पाइप लाइन बन रही मुसीबत
झेड़ाझाल परियोजना के तहत प्लास्टिक की पाइप लाइन डाली गई थी। अब यह लाइन पानी का प्रेशर नहीं झेल पा रही है। पानी अधिक प्रेशर से आने के कारण सप्लाई शुरू होते ही पाइप लाइन फट जाती है। इस कारण घरों तक पूरे प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
शहर को गंगा जल देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 432 करोड़ की जेड़ाझाल परियोजना दी। इस योजना के तहत शहर में टंकियों के साथ सीडब्लूआर बनवाए गए। 317 किलो मीटर नई पाइप लाइन डाली गई है। घर- घर पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए जिस पाइप लाइन का प्रयोग विभागीय अधिकारियों द्वारा कराया गया। इस पाइप लाइन में अब सबसे बड़ी समस्या आ रही है कि जिन स्थानों पर पानी का प्रेशर अधिक है वहां पाइप लाइन लीकेज और फट जाने की समस्या आ रही है। जिन क्षेत्रों में पाइप फट जाते हैं उन क्षेत्रों में पानी सड़क पर फैलने लगता है।