फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The preparations for the final round of the CM program

मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में

Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The preparations for the final round of the CM program
मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम दौर में - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह मई को जिले में कई विकास योजनाओं का लोकापर्ण  व शिलान्यास करेंगे। पुलिस व प्रशासन ने उनके आगमन की पूरी तैयारियां कर ली हैं। लाभार्थियों को बिना प्रवेश पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। वाहनों को कलक्ट्रेट, आरटीओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय के बाहर खड़ा कराया जाएगा। डीएम निधि केसरवानी ने पुलिस लाइन प्रांगण का निरीक्षण खामियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विभिन्न योजनाओं के करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लाभार्थियों को साइकिल, समाजवादी पेंशन व अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ देंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारी का जा रही है। बुधवार को समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, विकलांग कल्याण, पंचायती राज विभाग की ओर से कार्यक्रम में जाने वाले लाभार्थियों के प्रवेश कार्ड बनाने का काम चलता रहा। प्रशासन ने प्रत्येक ब्लाक से वाले करीब एक हजार लाभार्थियों के हिसाब से बसों की व्यवस्था करने के निर्देश एआरटीओ को दिए हैं। साथ ही विभागीय स्टाफ को भी लगाया है, जिससे कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्थित ढंग से उन्हें पहुंचाया जा सके। डीएम निधि केसरवानी नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन प्रांगण का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ कर्मेंद्र सिंह, पीडी एवं डीपीआरओ सर्वेश चंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी डा. प्रज्ञा शंकर तिवारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सभी एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन



450 श्रमिकों को बांटे प्रवेश-पत्र
लेबर कालोनी स्थित श्रम कार्यालय बुधवार को 450 श्रमिकों को प्रवेश पत्र बांटे गए। कड़ी धूप के बावजूद श्रमिक प्रवेश पत्र पाने को घंटों तक कतार में लगे रहे। बता दे कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव छह मई को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्य से जुड़े 900 श्रमिकों को साइकिलें तथा पांच श्रमिकों को चेक प्रदान करेंगे। सहायक श्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने कहा कि जो श्रमिक प्रवेश पत्र नहीं ले सके। वह पांच मई को सुबह दस बजे तक उपस्थित होकर प्राप्त कर लें। बिना प्रवेशपत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed