{"_id":"67c0aee350750289bd096d76","slug":"the-poor-will-benefit-from-the-prime-ministers-housing-and-zero-poverty-beneficiary-scheme-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-143475-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रधानमंत्री आवास व जीरो पावर्टी लाभार्थी योजना से गरीबों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रधानमंत्री आवास व जीरो पावर्टी लाभार्थी योजना से गरीबों को मिलेगा लाभ
Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। ब्लॉक की विविध पंचायतों में विभिन्न योजनाओं से गरीबों को लाभ देने एवं उनके स्तर को ऊपर उठाने के लिए जीरो पावर्टी लाभार्थी सूची तैयार कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को ब्लाक परिसर में बीडीओ ने सचिवों की बैठक ली। उन्होंने सचिवों को लाभार्थियों की सूची बनाए जाने के दिशा निर्देश दिए।
बीडीओ प्रभात रंजन ने बृहस्पतिवार शाम साढे़ चार बजे प्रधानमंत्री आवास और जीरो पावर्टी लाभार्थी सूची की समीक्षा की। बीडीओ ने कहा कि सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत से 25 ऐसे गरीब लाभार्थियों की सूची तैयार करा रही है, जिसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड और पेंशन संबंधी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।। बैठक में नरवीश मिश्रा, भावना वर्मा, अनिल रजग, मुकुल शर्मा, हेमा जादौन, धर्मेंद्र यादव, पवन कुमार, रजनेश यादव, सतेंद्र कुमार, श्याम सुंदर उपस्थित रहे।