{"_id":"69614b287d053d7ae80913d3","slug":"the-plant-remained-closed-for-12-hours-affecting-water-supply-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-164910-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 12 घंटे बंद रहा प्लांट, जलापूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 12 घंटे बंद रहा प्लांट, जलापूर्ति रही प्रभावित
Sat, 10 Jan 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
- रैपुरा फीडर से बृहस्पतिवार की रात दस घंटे विद्युत आपूर्ति रही प्रभावित
फिरोजाबाद। बिजली आपूर्ति में फॉल्ट की वजह से डब्ल्यूटीपी सैलई से जलापूर्ति में कट लग गया। बिजली सप्लाई के अभाव में प्लांट करीब 12 घंटे बंद रहा। शुक्रवार की सुबह और शाम की पाली में शहर के अधिकांश इलाकों के घरों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रही।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अचानक बिजली आपूर्ति में फाॅल्ट हो गया। रैपुरा फीडर से हुई बिजली आपूर्ति में कटौती की वजह से डब्ल्यूटीपी करीब 12 घंटे बंद रहा। डब्ल्यूटीपी से जुड़ी शहर के सीडब्ल्यूआर (उपरिगामी पानी टंकी) नहीं भर पाईं।सबसे ज्यादा असर हनुमान जलाशय, सत्य नगर टापा कलां,विभव नगर, नगला बरी,आगरा गेट,रसूलपुर टंकी पर पड़ा। टंकी नहीं भर पाने के कारण शहर के 20 से अधिक वार्ड व मोहल्ला के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। वहीं डब्ल्यूटीपी पर विद्युत आपूर्ति में बाधा की सूचना के बाद निगम जलकल विभाग के अधिकारी मौके पर दौड़े। हालांकि शुक्रवार की सुबह दस बजे प्लांट पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद निगम अफसरों ने राहत की सांस ली।
रैपुरा फीडर से बिजली आपूर्ति में कटौती हुई। इस कारण डब्ल्यूटीपी सैलई से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। शुक्रवार की दोपहर करीब 11 बजे जलापूर्ति बहाल होने के बाद उपरिगामी टंकियों को भरा जा रहा है।
विज्ञापन
सतीश कुमार, एक्सईएन जलकल