{"_id":"e6b3a37e0c2e24b870ee41a428318be7","slug":"the-plans-will-be-released-today-millions-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों की योजनाओं का आज लोकार्पण करेंगे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों की योजनाओं का आज लोकार्पण करेंगे सांसद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद।
Updated Wed, 16 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद अक्षय यादव आज करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सांसद के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सपा जिलाध्यक्ष व नगर आयुक्त ने आकाशवाणी रोड का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत शहर में 30 करोड़ की धनराशि से 112 स्थानों पर सड़क, नाली निर्माण तथा 10 करोड़ की धनराशि से 29 नालों का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। इसमें करीब 90 स्थानों पर सड़क व नाली निर्माण कार्य पूर्ण हैं। नाला निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। नगर निगम द्वारा शहर के आकाशवाणी रोड, शीतल खां, ककरऊ कोठी, दुर्गा नगर, सदर बाजार, स्टेशन रोड, सुहाग नगर आदि स्थानों पर कार्य कराए गए हैं। करोड़ों की धनराशि से कराए गए कार्यों का सांसद अक्षय यादव गुरुवार को लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम 11 बजे आकाशवाणी रोड बंबा के निकट होगा। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल प्रभाव से दूर करने के निर्देश दिए हैं। डा. दिलीप यादव ने बताया कि सांसद रामलीला में रोटरी क्लब द्वारा बनाए रैन बसेरा का भी शुभारंभ करेंगे। गांव पचवान में सपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद जसराना में सरकारी स्कूल के भवन का भी उद्घाटन करेंगे।