फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The people of the city will not suffer power shortage

शहर की जनता को नहीं झेलना होगा बिजली संकट

Tue, 01 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
The people of the city will not suffer power shortage
 सर्दियों के मौसम में जनता को बिजली संकट नहीं झेलना पड़ेगा। मुंबई से आए 160 एमवी के ट्रांसफार्मर को स्थापित कराने की विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। विद्युत विभाग द्वारा मंगलवार से आसफाबाद स्थित 220 विद्युत उपसंस्थान केंद्र पर क्षमता वृद्धि का कार्य प्रारंभ करा दिया गया। 
विज्ञापन



सुहागनगरी में वर्षों से बिजली संकट की समस्या बनी हुई है। सर्दी व गर्मी के पीक सीजन में जनता को हर रोज बिजली संकट का झेलना पड़ता है। जनता की समस्या पर नगर विधायक मनीष असीजा ने बिजली संकट का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि फीरोजाबाद में 220 केवी क्षमता का आसफाबाद बिजलीघर अतिभारित है।
विज्ञापन


क्या सरकार आसफाबाद पर स्थापित 100 एमवी के तीन ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 160 एमवी स्थापित कराएगी। इस पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 100 एमवी के तीन में दो ट्रांसफार्मर 160 एमवी स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। नगर विधायक की पहल पर मुंबई से 160 एमवी का ट्रांसफार्मर आया है, जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई जा रही है। 160 एमवी का ट्रांसफार्मर आते ही विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का कार्य मंगलवार से प्रारंभ करा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स--
दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने को प्रमुख सचिव को भेजा पत्र
नगर विधायक ने नौ अक्टूबर को प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजकर दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद टीटीजेड में आने के कारण भले ही हाईकोर्ट द्वारा निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं, परंतु निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल रही है। औद्योगिक नगरी होने के कारण वैकल्पिक ऊर्जा उत्पादन के लिए बड़ी संख्या में जेनरेटर चलते हैं, जिससे ताजमहल को नुकसान पहुंचता है। फीरोजाबाद के लिए 160 एमवी के दो ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो गए हैं। एक ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो गया है, दूसरे ट्रांसफार्मर को भी जल्द उपलब्ध कराने कराएं, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या दूर हो सके।
शहर में 18 ग्रामीण क्षेत्र में मिलेगी 14 घंटे आपूर्ति
आसफाबाद स्थित बिजलीघर पर क्षमता वृद्धि कार्य के लिए शहर में करीब 18 घंटे तथा ग्रामीण में 14 घंटे आपूर्ति देने को रोस्टर बना लिया है। इसके लिए तीन ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में दबरई, सुहाग नगर, लेबर कालोनी व एसएन बिजली घर शामिल किए गए हैं। दूसरे गु्रप में आसफाबाद,  इंडस्ट्रीज एरिया, यूपीएसआईडीसी व पुरुषोत्तम बिहार तथा दूसरे ग्रुप में नारखी, करकौली व रजसूलपुर को जोड़ा गया है।

बरसात में लड़खड़ाई विद्युत आपूर्ति
टूटे पोल, जगह-जगह हुए फॉल्ट
फीरोजाबाद। मंगलवार को सुबह से रुक-रुक कर कई बार हुई तेज बारिश से शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। ग्रामीण क्षेत्र के गांव पचोखरा व रिजावली में एक दर्जन विद्युत पोल टूट गए। बरसात के दौरान तेज हवाएं चलने से कई स्थानों पर पेड़ टूट कर विद्युत तारों पर जा गिरे, जिससे कई गांवों में विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी बिजलीघर पर दोपहर डेढ़ बजे फाल्ट होने से पचोखरा, रिजावली, धीरपुरा गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। शहर में रामनगर, रसूलपुर क्षेत्र के अंतर्गत लाइनों में फाल्ट हुए। विद्युत टीमों को बरसात में फाल्ट ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद शाम करीब छह बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी।


डायरेक्टर पर्सनल ने किया बिजलीघरों का निरीक्षण
फीरोजाबाद। एमडी प्रभु नरायन सिंह के निर्देश पर डायरेक्टर पर्सनल एनसी अग्रवाल ने मंगलवार को सुहाग नगर, गांधी पार्क व रामनगर बिजलीघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियों नजर आईं। उन्होंने संबंधित अवर अभियंताओं को कमियां सुधार कर आपूर्ति को सुचारु रखने के निर्देश दिए। इसके बाद लेबर कालोनी बिजलीघर पर राजस्व वसूली की समीक्षा की, जिसमें उन्होंने बकाएदारों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी बकाएदार को न छोड़ा जाए। बिजली चोरी, बकाए पर अधिक से अधिक एफआईआर दर्ज कराएं। लाइन लॉस घटाकर शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करें। समीक्षा बैठक में एक्सईएन चंद्रशेखर आजाद, एसडीओ आरके पुष्कर, एसएन सिंह व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed