फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The palanquin procession of Lord Veda

Firozabad News: वेद भगवान की निकाली पालकी यात्रा

Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The palanquin procession of Lord Veda
104 टूंडला में श्रीवेद भगवान की पालिका यात्रा निकालते श्रद्धालुसंवाद - फोटो : संवाद
टूंडला। राजा का ताल स्थित प्रस्तावित विश्व कल्यायात्मक 1108 कुंडीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ की तैयारी के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को शहर में भव्य श्री वेद भगवान की पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ भगवान का स्वागत किया।
विज्ञापन


पालकी यात्रा का स्टेट बैंक जंक्शन शाखा पर पूजन के साथ हुआ। जैसे ही श्री वेद भगवान की पालकी शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारकर और पुष्प वर्षा कर अपनी श्रद्धा प्रकट की। इस महायज्ञ के संकल्प के साथ निकाली गई यात्रा में भक्तों का भारी समूह भजनों की धुन पर झूमता नजर आया। आयोजन समिति के यज्ञाधीश रामदास महाराज ने बताया कि राजा का ताल में आयोजित होने वाला यह 1108 कुण्डीय महायज्ञ विश्व कल्याण और लोक मंगल की भावना के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन

पालकी यात्रा का उद्देश्य जन-जन को इस विशाल आध्यात्मिक आयोजन से जोड़ना और धर्म के प्रति जागरूकता फैलाना है। धार्मिक अनुष्ठान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर धर्मेश शर्मा, वृंदावन लाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, योगेंद्र उपाध्याय, शिवशंकर शर्मा, पवन जादौन, दीपक चौधरी, ब्रजेश उपाध्याय, तरुण शर्मा, लोकेश जादौन, विष्णु तिवारी रामतीर्थ चक, लोकेंद्र पोनियां, रुरूतम सिंह सिसोदिया, अजब सिंह यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed