फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The obstacle is not lack of resources, hit the ground

संसाधनों की कमी नहीं बनी बाधा, मारा मैदान

Mon, 29 Aug 2016 12:56 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 29 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
The obstacle is not lack of resources, hit the ground
संसाधनों की कमी नहीं बनी बाधा, मारा मैदान - फोटो : Amar Ujala
जिले में खेल की अच्छी सुविधाएं न होने के बाद भी प्रतिभाएं समय -समय पर उभरती रही हैं। बेटों से ज्यादा यहां की बेटियों ने खेल की दुनिया में नाम रोशन किया है।फीरोजाबाद में खेल प्रतिभाएं ऐसी हैं, जो राज्य स्तर एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेली हैं। खेल विभाग की उदासीनता दूर हो तो यहां की प्रतिभाएं भी पदक ला सकती हैं।
विज्ञापन


ये हैं जिले में खेल प्रतिभाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले हैं जावेद अनवर
क्रिकेट में फीरोजाबाद का सितारा अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चमका है। मोहल्ला शीशग्रान के जावेद अनवर ने इंडिया अंडर-19 टीम के सदस्य के रूप में श्रीलंका में खेल चुके हैं। सन 1998 में साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप की टीम में चयनित हुए। रणजी ट्राफी खेली एवं यूपी अंडर-19 के कप्तान भी रहे। वर्तमान में वे यूपी अंडर-19 टीम के असिस्टेंट कोच एवं मैनेजर के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


ताइक्वांडो में स्टेट पर जीता सिल्वर मेडल
महावीर नगर निवासी निष्ठा जैन फीरोजाबाद का नाम रोशन करने में आगे रहीं। ताइक्वांडो खेल में जिले और मंडल में टॉप रहने के बाद स्टेट स्तर पर खेलने का मौका मिला, जहां सिल्वर मेडल जीतकर निष्ठा ने प्रदेश में फीरोजाबाद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवीना भी खेल चुकी हैं स्टेट तक
पचवान की रवीना यादव ताइक्वांडो स्टेट प्रतियोगिता तक खेल चुकी हैं। उन्होंने फीरोजाबाद जिले एवं आगरा मंडल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके  अलावा बछगांव की नीरजा यादव ने वेटलिफ्टिंग में यूपी का गोल्ड मेडल फीरोजाबाद की झोली में डाला था।

खेल का इंतजाम नहीं
जिले में एकमात्र दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम है। यहां प्रतिभाओं के हिसाब से खेल के इंतजाम नाकाफी हैं। क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेल के लिए उचित मैदान नहीं है। हालांकि लंबे समय से टर्फ विकेट बनाने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा ताइक्वाडो, हाकी, जिमनास्टिक एवं जूडो के कोच ही उपलब्ध हैं, जबकि यहां क्र्रिकेट, वालीबाल, फुटबाल खेलने के लिए भी खिलाड़ी आते हैं।


स्टेडियम में ध्यानचंद हाकी प्रतियोगिता आज
हाकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर अंडर-14 टीम हाकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ाधिकारी राजकुमार ने बताया कि स्कूली टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

क्षेत्रीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता 29 व 30 को
फीरोजाबाद की बालक वर्ग की क्षेत्रीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता 29 अगस्त को कराई जाएगी। जबकि 30 अगस्त को बालिकाओं की प्रतियोगिता तिलक इंटर कालेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed