{"_id":"6908af9251153e5f4e045d9c","slug":"the-municipal-corporations-tube-well-operator-committed-suicide-by-hanging-himself-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-159880-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नगर निगम के नलकूप ऑपरेटर ने फंदे पर लटककर दी जान
Mon, 03 Nov 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 03 Nov 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाहर मौजूद नलकूप ऑपरेटर के परिजन। संवाद
- फोटो : जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाहर मौजूद नलकूप ऑपरेटर के परिजन। संवाद
- परिजन ने मृतक की पत्नी और ससुर को बताया मौत का जिम्मेदार
- परिजन का आरोप, पत्नी ने फाड़कर नष्ट किया सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। दक्षिण थाना क्षेत्र के हिमांयूपुर स्थित नगला पचिया नाले की पुलिया पर रहने वाले नगर निगम के एक ट्यूबवेल ऑपरेटर ने सोमवार सुबह अपने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन का दावा है कि मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने अपनी पत्नी समेत ससुराल पक्ष पर लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। सुसाइड नोट को पत्नी ने पुलिस के आने से पहले नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
35 वर्षीय योगेश कुमार उर्फ टिंकू नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। उसके पिता रतन कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के करीब चार साल बाद से ही ससुराल पक्ष योगेश को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आठ दिन पहले योगेश को नगला पचिया गड्ढा स्थित ससुराल बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई थी। रविवार रात को भी योगेश और उनकी पत्नी के बीच फोन पर काफी देर तक कहासुनी हुई थी। पति-पत्नी के विवाद में योगेश को कोर्ट में पेश होने के लिए सम्मन (नोटिस) भी आया था। हालांकि, 29 अक्तूबर को सुहाग नगर चौकी पर दोनों पक्षों के बीच लिखित में राजीनामा भी हुआ था।
पति की मौत की खबर सुनकर आई पत्नी, नष्ट किया सुसाइड नोट
रतन कुमार के अनुसार बेटे योगेश ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुर को सीधे तौर पर मौत का जिम्मेदार ठहराया था। नोट में सास और साले सहित ससुरालियों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। बेटे की मौत की खबर पाकर उसकी पत्नी घर आ गईं। आरोप है कि बहू ने सबसे पहले योगेश की जेब से सुसाइड नोट निकाला और उसे आधा खाकर बाकी फाड़कर टुकड़े कर दिए, जिससे वह नष्ट हो गया। योगेश अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे, और उनका एक छोटा बेटा भी है।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों तथा सुसाइड नोट को नष्ट की बात की भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण तिवारी, सीओ सिटी
-- -- -- -- -- -- -