{"_id":"696952ab56f6199a6b04e3e3","slug":"the-municipal-corporation-will-vigorously-lobby-in-court-to-save-its-land-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-165345-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अपनी जमीन बचाने के लिए कोर्ट में तेज पैरवी करेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अपनी जमीन बचाने के लिए कोर्ट में तेज पैरवी करेगा नगर निगम
Fri, 16 Jan 2026 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सरकारी जमीनों को भू-माफिया से मुक्त कराने के लिए नगर निगम प्रशासन ने सिविल कोर्ट में पैरवी तेज कर दी है। 13 ग्राम सभाओं के नई आबादी वाले क्षेत्रों में लगभग 15 करोड़ रुपये की कीमत वाली 8300 वर्गमीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए पुख्ता रणनीति तैयार की गई है।
निगम के रडार पर लालऊ, नगला भाऊ, रसूलपुर, सूर्यनगर और गंगा नगर जैसे इलाके हैं। निगम के अनुसार, इन क्षेत्रों में स्थित पांच प्रमुख भूखंडों पर अवैध कब्जे हैं। इनमें से दो को हाल ही में मुक्त कराया गया है, जबकि शेष तीन के लिए राजस्व विभाग और न्यायालय स्तर पर कानूनी पैरवी तेज कर दी गई है। कब्जा मुक्त भूमि पर सिटी प्लाजा, गरीबों के लिए बारातघर और महिला मार्केट जैसे प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। भूमि की सुरक्षा के लिए घेराबंदी (बाउंड्रीवॉल) कराई जाएगी।
नई आबादी क्षेत्र में स्थित निगम के स्वामित्व वाली भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए हर जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा नगर, टापा खुर्द व सूर्यनगर स्थित भूखंडों पर सुरक्षा की दृष्टि से जल्द ही चहारदीवारी कराई जाएगी। - निहाल चंद, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
इन स्थानों पर सरकारी भूमि पर कब्जा लेने के प्रयास में निगम-
भूमि क्षेत्रफल औसत मूल्यांकन
लालऊ 1700 वर्गमीटर दो करोड़
तहसील सदर रोड 300 वर्गमीटर एक करोड़
रसूलपुर टंकी 3000 वर्गमीटर 10 करोड़
टापा खुर्द 1800 वर्गमीटर 2.5 करोड़
सूर्यनगर 700 वर्गमीटर 1.5 करोड़
गंगा नगर 800 वर्गमीटर तीन करोड़