{"_id":"648c60ab691927e6ad002484","slug":"the-mistake-of-the-board-of-secondary-education-became-a-problem-for-the-students-firozabad-news-c-25-1-191667-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की गलती छात्रों के लिए बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की गलती छात्रों के लिए बनी मुसीबत
Fri, 16 Jun 2023 06:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो - माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की गलती छात्रों के लिए बनी मुसीबत
अंकतालिकाओं पर उलटी हुई छपाई, अब संशोधन के लिए छात्र-छात्राएं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका की गलती अब छात्रों पर भारी पड़ गई है। तमाम विद्यार्थियों की अंकतालिकाएं उलटी छप गई हैं। इतना ही नहीं विभागीय अधिकारियों ने उक्त अंक तालिकाओं को विद्यालय को भेज दिया है। अब छात्र-छात्राएं अंक तालिकाओं को सही कराने के लिए परेशान हैं।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इस बार विद्यार्थियों के साथ बड़ी गलती कर दी है। उनकी अंक तालिकाओं को उलटा प्रकाशन कर दिया है। यहां तक कि छात्र-छात्राओं के फोटो भी उलटे लगे हुए हैं। जब इस तरह की अंक तालिकाएं छात्रों ने देखी तो उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य से इसकी शिकायत की। उलटी प्रकाशित हुई अंक तालिकाओं को लेकर विद्यालय प्रशासन भी परेशान है। विद्यार्थियों का कहना है कि अंक तालिकाओं को सुधरवाने के लिए उन्हें मेरठ के चक्कर लगाने पड़ेंगे। भीषण गर्मी में भागदौड़ करनी पड़ेगी और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
जीआईसी इंटर कॉलेज नसीरपुर के लगभग 10 विद्यार्थियों को इस तरह की उलटी मार्कशीट मिली है। अभिभावकों ने मांग की है कि विद्यालय के शिक्षक और बाबुओं ने इस तरह की गलतियों के सुधार के लिए सुविधाजनक रास्ता निकालना चाहिए।