फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The miscreant absconded after robbing 50 thousand rupees from the woman

महिला से 50 हजार रुपये लूट कर बदमाश फरार

Wed, 31 Aug 2022 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
The miscreant absconded after robbing 50 thousand rupees from the woman
शिकोहाबाद। स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर पैदल घर जा रही महिला के कपड़ों पर गंदगी डाल दी। बदमाशों ने महिला से कहा कि आपके कपड़ों पर गंदगी पड़ी है। महिला पथवारी मंदिर पर लगे हैंडपंप पर थैला रखकर गंदगी साफ करने लगी। इसी दौरान लुटेरे महिला का बैग लूट कर फरार हो गए। बदमाशों की यह हरकत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर सीओ कमलेश कुमार मौके पर पहुंच गए और लुटेरों की तलाश में पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा निवासी सुमन देवी (35) पत्नी गोविंदराम अपना मकान बनवा रही है। उनके पति गोविंदराम दून में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। महिला सुमन अपना मकान बनवा रही है। जिसके लिए विगत दो दिनों से 50-50 हजार रुपये निकाल रही थी। बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे रुपये निकालने भारतीय स्टेट बैंक पहुंची। रुपये निकाल कर 11 बजे सुमन थैला हाथ में पकड़ कर घर जा रही थी। इसी दौरान चंदेल गेस्ट हाउस के पास पीछे आ रही महिला ने कपड़ों पर गंदगी की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला पथवारी मंदिर के समीप लगे हैंडपंप पर थैला रख गंदगी साफ करने लगी। इसी दौरान युवक का दूसरा साथी रुपयों से भरा थैला लेकर भाग गया। लूट की जानकारी होते ही महिला चीख पुकार करने लगी। सीओ कमलेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी कैद हो गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed