फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The mayor was stunned to see the filth, gave instructions to the officers

Firozabad News: टूंडला के एक ही गांव में गिरे आठ कच्चे-पक्के मकान, दो घायल

Sat, 14 Sep 2024 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
The mayor was stunned to see the filth, gave instructions to the officers
टूंडला। तीन दिनों तक हुई लगातार बारिश से कच्चे-पक्के मकानों का गिरना शुक्रवार को भी जारी रहा। लाइनपार के एक ही गांव में आठ किसानों के मकान गिर गए। वहीं अन्य गांवों में भी मकान गिरे। महिला सहित दो लोग घायल हो गए। मकान की दीवार गिरने से एक भैंस व दो बकरियां मर गईं। शुक्रवार को भले ही बारिश नहीं हुई हो, लेकिन कच्चे पक्के मकानों का गिरना जारी रहा। थाना नगला सिंघी के अकेले गांव बजहेरा में आठ मकान गिर गए। गांव निवासी जवाहर सिंह का पक्का मकान गिर गया, जिसमें घरेलू सामान दब गया। गनीमत रही परिजन अन्य कमरे में सो रहे थे। सेवतीराम का कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबने से सेवतीराम घायल हो गए। पप्पू की पशुवाड़े की दीवार गिरने से भैंस दबकर मर गई।
विज्ञापन

इसी गांव के मान सिंह का कच्चा मकान गिर गया। परिवार पक्के मकान में सो रहे थे। अचल सिंह का कच्चा मकान गिर गया। उनकी पत्नी मीरा देवी घायल हो गईं। हरिगोपाल के कच्चे मकान की दीवार गिरने से दो बकरी मर गईं। सुरेशचंद्र की कच्चे मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही परिवार पक्के मकान में सोया था। लाखन सिंह का कच्चा मकान गिरने से घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, गांव मोहम्मदी में रेशमपाल का मकान धराशायी हो गया।
विज्ञापन



---
बारिश के बाद धूप खिलने पर जर्जर मकान दरकते हैं। बारिश व धूप से जर्जर मकान गिर सकते हैं। ऐसे मकानों में रहने वाले लोग सावधानी बरते। जर्जर मकानों में न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed