फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The lake located in Kapavali will become an eco-tourism hub.

Firozabad News: ईको टूरिज्म का हव बनेगी कपावली में स्थित झील

Fri, 03 Jul 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The lake located in Kapavali will become an eco-tourism hub.
कपावली में झील की पैमाइश  डीएम संतोष कुमार शर्मा,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह कीमौजूदगी में कराई गई। - फोटो : कपावली में झील की पैमाइश डीएम संतोष कुमार शर्मा,एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह कीमौजूदगी में कराई गई। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। नारखी ब्लॉक के कपावली गांव में झील को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। इस झील का मापन शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में राजस्व विभाग की नई प्रणाली रोवर पद्धति से कराई गई। सदियों पुरानी प्राकृतिक झील का रोवर पद्धति से डिजिटल सीमांकन कर इसकी सीमाओं को सुरक्षित करना रहा। शीघ्र ही इसका काम प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

नारखी ब्लॉक की पंचायत नैपई के मजरा कपावली में प्राचीन झील का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर सतेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर अजय कुमार एवं तहसील की टीम के साथ झील का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने काफी प्राचीन झील की डिजिटल पैमाइश (रोवर पद्धति) से कराई गई। इस प्रणाली की डिजिटल सीमांकन कर इसकी सीमाओं को सुरक्षित करना हैं। इससे इस प्राकृतिक और पारंपरिक झील को ईको टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में औद्योगिक स्थापना के साथ-साथ ग्रामीण पर्यटन की संभावनाओं वाले स्थलों का चिह्नांकन किया जाए। करीब सात हेक्टेयर में फैली झील ईको टूरिज्म स्पॉट के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके चारों ओर पौधारोपण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वीबीजीरामजी योजना के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण के अनुकूल परियोजना तैयार कराएं। झील को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के माध्यम से रमणीक स्थल बनाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नई पद्धति से भूमि की पैमाइश होने से ग्रामीण विवाद खत्म होंगे। जिलाधिकारी ने सीधे संवाद करके ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके निदान कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed