{"_id":"f99450f65f15d73a775fc8d27c9206d2","slug":"the-key-to-the-obc-category-yadav-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्णायक भूमिका निभाएगा ओबीसी वर्ग: यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्णायक भूमिका निभाएगा ओबीसी वर्ग: यादव
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। ओबीसी की अद्वितीय भूमिका ने भाजपा को केंद्र की सत्ता की चाबी सौंपी, समाज के योगदान से ही ओबीसी मोर्चा का गठन किया गया। ओबीसी देश के हर चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा। बिहार से लेकर उप्र तक ओबीसी भाजपा के साथ है और पूरी ताकत से भाजपा को यूपी की सत्ता तक पहुंचाएगा।
यह बात भाजपा की राष्ट्रीय सचिव और ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डा. सुधा यादव ने कही। गुरुवार को राष्ट्रीय सचिव सुहागनगरी पहुचीं। यहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिले में पार्टी की गतिविधियों के बारे में जाना। कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की नीतियों और विकास कार्यों के प्रचार प्रसार की बात भी कही। इस दौरान पूर्व डा. जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि उप्र में 2017 का विधान सभा चुनाव कई दलों का भविष्य तय करेगा, वर्तमान में लोग सपा सरकार से परेशान हैं। सपा सरकार के मुखिया अखिलेश यादव में फैसले लेने की क्षमता भी कम दिखती है। उनकी कथनी और करनी में अंतर रहता है। गोकशी पर उप्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा था गोकशी नहीं होने देंगे लेकिन अभी तक कटघरों पर ताले नहीं लगे। समुदाय विशेष के लोग गोकशी कर रहे हैं और पकड़े जाने पर पुलिस की मिली भगत से बच निकलते हैं। हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि उप्र मेें जब भाजपा की सरकार होगी, गोमाता का बाल भी बांका नहीं होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि जनता भाजपा को प्रदेश की सत्ता की चाभी सौंपेगी। महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, शिवमोहन श्रोतिय, राधेश्याम यादव, भगवान दास शंखवार, लक्ष्मणसिंह, चेतराम यादव, कन्हैया लाल गुप्ता, डा. अखिलेश शर्मा, बंटू यादव, मौजूद रहै।