{"_id":"67dc5fcd7c683d0bf70a9535","slug":"the-health-of-air-deteriorated-in-suhagnagari-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-144748-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सुहागनगरी में हवा की सेहत हुई खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सुहागनगरी में हवा की सेहत हुई खराब
Fri, 21 Mar 2025 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। टीटीजेड क्षेत्र सुहागनगरी में हवा की सेहत बृहस्पतिवार को खराब हो गई। हवा में घुलनशील हानिकारक तत्व पीएम-10 और पीएम-2.5 की मात्रा बढ़ जाने से एक्यूआई 80 से ज्यादा दर्ज किया गया। धूल के कणों की मात्रा बढ़ जाने से कांचनगरी की घनी आबादी व औद्योगिक आस्थान में हवा की गुणवत्ता का सूचनांक 80 के पार हो गया। नगला भाऊ पर लगे ऑनलाइन मॉनीटरिंग केंद्र की स्क्रीन पर एक्यूआई 81 और घनी आबादी क्षेत्र विभव नगर लगे केंद्र द्वारा एक्यूआई 76 दर्ज किया गया। दोनों जगहों पर पीएम-10 की मात्रा दोपहर साढ़े तीन बजे अधिकतम 131 माइक्रो मिलीग्राम तक दर्ज की गई।
पानी छिड़काव की सलाह
तेज धूप के कारण सड़कों की कच्ची साइड पटरी पर धूल उड़ने और निर्माण कार्यस्थलों पर धूल से बचाव को समुचित उपायों की दरकार है। निगम को हॉट स्पॉट इलाकों में पानी के छिड़काव की सलाह दी है। - राजेंद्र प्रसाद क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी