फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The health center is filled with cows, health workers are forced to sit outside.

Firozabad News: स्वास्थ्य केंद्र में भरे हैं गोवंश, बाहर बैठने को मजबूर हैं स्वास्थ्यकर्मी

Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 27 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The health center is filled with cows, health workers are forced to sit outside.
टूंडला। कड़ाके की सर्दी के बीच गोवंश द्वारा फसलों को बर्बाद किए जा रहा है। प्रयासों के बावजूद गोवंश का रखने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दो दिन पूर्व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजहेरा में बंद किए गए 80 गोवंश में से अभी तक आधे गोवंश की भी प्रशासन व्यवस्था नहीं सका है। अस्पताल में गोवंश हैं, तो वहीं स्वास्थ्यकर्मी बाहर बैठने पर मजबूर हैं। इसके चलते मरीजों का उपचार नहीं हो पा रहा है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे 80 गोवंश को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजहेरा में बंद कर दिया था। गोवंश के अस्पताल में बंद किए जाने पर क्षेत्रीय ग्राम पंचायत सचिव धर्मेंद्र, लेखपाल रजत यादव मौके पर पहुंचे थे। दो दिन में उन्होंने कुछ गोवंश को गोशाला भिजवा दिया, लेकिन गोशालाओं में जगह न होने पर पूरे गोवंश को नहीं भिजवाया जा सका। इसके चलते अब आधे गोवंश स्वास्थ्य केंद्र में ही बंद हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र से गोवंश बाहर न निकल जाए इसके लिए किसानों ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर ताला लगा दिया है। बुधवार सुबह 10 बजे स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट सत्यप्रकाश कुशवाह, लैब टेक्नीशियन रमन बघेल पहुंचे तो गेट पर ताला लगा था। उन्होंने प्रयास किया, लेकिन किसानों ने ताला खोलने नहीं दिया। इसके चलते वे स्वास्थ्य केंद्र के बाहर ही कुर्सी डालकर बैठे रहे। इसके चलते दवा लेने आए मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन



स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया है, जिसकी वजह से वह अस्पताल के अंदर नहीं जा सके हैं। वहीं अस्पताल परिसर में गोवंश भरे हुए हैं। किसानों से आग्रह भी किया, किंतु वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यप्रकाश कुशवाह, फार्मासिस्ट

टूंडला की सभी गोशालाएं फुल हैं, किसी गोशाला में जगह नहीं है। उसायनी पर नई गोशाला बन रही है। उसके शुरू होते ही गोवंश को वहां भिजवा दिया जाएगा।
रतत कुशवाह, खंड विकास अधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed