फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Ganges water is not getting dry due to dryness

सूखने लगे कंठ नहीं मिल पा रहा गंगा जल

Mon, 22 Feb 2021 06:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
The Ganges water is not getting dry due to dryness
कोटला रोड स्थित कुशवाहा नगर में नगर निगम के टैंकर से पानी भरती क्षेत्रीय महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर के 25 से अधिक मोहल्लों में करीब 30 हजार की आबादी को गंगाजल नहीं मिल रहा हैं। यह लोग निजी सबमर्सिबल या फिर जलकल के टैंकर से अपनी प्यास बुझाने का किसी तरह इंतजाम कर रहे है।
विज्ञापन

जिन क्षेत्रों में पानी का संकट है। उन गलियों में पाइपलाइन भी है। फिर भी लोगों को गंगा जल की सप्लाई नहीं मिल पा रही। कहीं गली की पाइपलाइन मैन पाइपलाइन से ऊंची है तो कहीं पाइपलाइन ही जलकल व जल निगम द्वारा नहीं डाली गई। कई जगह पाइपलाइन बिछी है, लेकिन कनेक्शन नहीं हो सके। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग टैंकर आने पर कार्य छोड़कर पानी भरने के लिए बर्तन लेकर दौड़ते नजर आते है। जलकल विभाग के पास टैंकरों का टोटा होने के कारण समय से लोगों को पानी की सप्लाई भी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

जलकल विभाग के इंतजाम
कुल टैंकर- 32
खराब टैंकर- 08
मूर्तियों व शौचालयों की सफाई में लगे- 02
सैनिटाइज कार्य में लगे- 02
पानी की सप्लाई में लगे शेष- 20 टैंकर
इन क्षेत्रों में की जाती है टैंकरों से सप्लाई
छतरी वाला कुआं, शीशग्रान, अदनान चाय वाले के पास, बड़ी मस्जिद के पास, हाजीपुरा, लेबर कालोनी नई आबादी, कोटला रोड कुशवाहा नगर, नगला बरी, 60 फुटा रोड, कश्मीरी गेट के साथ अन्य क्षेत्र है जहां प्रतिदिन टैंकरों से सप्लाई की जाती है। इन क्षेत्रों में पाइप लाइन है, लेकिन पानी नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गली में पाइपलाइन है लेकिन कई सालों से पानी नहीं आ रहा। आधा किलो मीटर दूर तक पानी की सप्लाई है। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
वंदना निवासी कोटला रोड कुशवाहा नगर
दो या तीन दिन बाद टैंकर आता है। इसके लिए उस दिन छुट्टी करनी पड़ती है। यदि सुबह टैंकर आ जाए तो काम पर जा सकते हैं। टैंकर हमेशा दोपहर में ही आता है, जिससे और दिक्कत होती है। जबकि गली में पाइप लाइन भी है।

नेत्रपाल सिंह कोटला रोड कुशवाहा नगर
जिन मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा। इसके लिए प्लानिंग तैयार की जा रही है, जिससे इन क्षेत्रों में भी पानी पहुंच सके। जल्द ही समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।
रामबाबू राजपूत महाप्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed