फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The friend was murdered inside the car by shooting him in the temple.

बेरहम दोस्त: कार के अंदर प्रोपर्टी डीलर की कनपटी पर मारी गोली, फिर लाश को नहर में फेंका; आरोपी फरार

Tue, 06 Aug 2024 09:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 06 Aug 2024 09:56 AM IST
सार

शिकोहाबाद में प्रोपर्टी डीलर की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी। कार में हत्या करने के बाद लाश को नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने प्रोपर्टी डीलर की लाश इटावा में नहर से बरामद कर ली है। 
 

विज्ञापन
The friend was murdered inside the car by shooting him in the temple.
शिकोहाबाद में प्रोपर्टी डीलर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दोस्त ने रुपयों के लेनदेन में अपने दोस्त को कार के अंदर कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया। घटना के 24 घंटे बाद प्रॉपर्टी डीलर का शव इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी के पास नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव कटैना हर्षा में जसराना पुलिस बल तैनात किया है। वहीं परिजन ने शव का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला कटरा मीरा निवासी जितेंद्र यादव उर्फ पप्पू (48) प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। उसने कुछ दिनों पूर्व गांव असुआ थाना शिकोहाबाद निवासी राजेंद्र कुशवाहा को लाखों रुपये दिए थे। जिनका वह लगातार तकादा कर रहे थे। शनिवार को राजेंद्र कुशवाहा अपने एक अन्य साथी के साथ कार से जितेंद्र के घर पहुंचा, जो कि जितेंद्र को कार से लेकर कहीं चला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपी ने कार के अंदर ही अपने दोस्त की कनपटी पर तमंचा रखकर फायर कर दिया। इससे जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को गांव असुआ के पास नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गांव असुआ से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरी ओर शव की तलाश में पुलिस एवं पीएसी गोताखोर की टीम प्रयास कर रही थी। सोमवार सुबह मृतक का शव जनपद इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी के पास नहर से बरामद हुआ। शव का इटावा में पोस्टमार्टम कराया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि शव नहर से बरामद हो चुका है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

 
विज्ञापन

गांव में तैनात की गई पुलिस
पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद परिजन उसे अपने साथ पैतृक गांव कटैना हर्षा थाना जसराना ले गए। इसके चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में जसराना पुलिस बल को तैनात कर दिया। जहां कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

 

कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी राजेंद्र कुशवाहा के साथ कार में आए कार चालक अमित को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपी के परिवार की महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हुई कार को भी फिरोजाबाद से बरामद कर लिया है। अब पुलिस घटना में प्रयुक्त हुए तमंचे को बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed